Vedant Samachar

CSR, वित्तीय उत्कृष्टता एवं कॉर्पोरेट गवर्नेंस में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए एसईसीएल की सराहना

Vedant samachar
1 Min Read

0.आईसीएसआई राज्य वार्षिक सम्मेलन 2025 में रायपुर में किया गया सम्मानित

बिलासपुर, 02 अगस्त (वेदांत समाचार)। एसईसीएल को कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (CSR), वित्तीय उत्कृष्टता तथा कॉर्पोरेट गवर्नेंस के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज़ ऑफ इंडिया (ICSI) के रायपुर चैप्टर द्वारा सम्मानित किया गया है । यह सम्मान वेस्टर्न इंडिया रीजनल काउंसिल के तत्वावधान में आयोजित राज्य स्तरीय वार्षिक सम्मेलन 2025 के दौरान प्रदान किया गया।


सम्मेलन का आयोजन दिनांक 02 अगस्त 2025 को रायपुर में किया गया, जहां देशभर से कंपनी सेक्रेटरीज़, कॉर्पोरेट जगत के विशेषज्ञ और प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। एसईसीएल की ओर से यह सम्मान बिरंची दास, निदेशक (एचआर), डी. सुनील कुमार, निदेशक (वित्त) एवं स्वप्निल सुधांशु, कंपनी सेक्रेटरी द्वारा ग्रहण किया गया। इस गरिमामय अवसर पर आईसीएसआई के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष, पंजीयक कंपनियाँ-सह-अधिकारिक परिसमापक, छत्तीसगढ़, एवं अन्य विशिष्ट अतिथिगण उपस्थित रहे।

Share This Article