जांजगीर चांपा, 16 सितम्बर (वेदांत समाचार)। जांजगीर चांपा जिले के थाना जांजगीर पुलिस ने चूहा मार दवा सेवन करने से एक 8 वर्षीय बालक की मृत्यु होने के मामले में चूहा मार दवाई बिक्रीकर्ता दुकानदार के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध किया है।
जानकारी अनुसार दिनांक 22 मई 2024 को नाबालिक बालक उम्र 8 वर्ष का इलाज के दौरान मृत्यु हो गई थी। जांच दौरान ज्ञात हुआ कि उक्त नाबालिक बालक ने घर के बगल में रहने वाले दुकान से चूहा मार की दवाई खरीदी थी जिसे नाबालिक बच्चों द्वारा सेवन कर लिया गया था। इसी कारण से बालक की मृत्यु हो गई है। दुकानदार द्वारा लापरवाही बरतने पर उसके विरुद्ध प्रथम दृष्टिया अपराध धारा 284, 304(ए) भादवि का घटित करना पाए जाने से अपराध पंजीबद्ध किया गया है। मामले की विवेचना जारी है। शीघ्र ही दुकानदार आरोपी के विरुद्ध विधिवत कार्रवाई की जाएगी।



