Vedant Samachar

CRIME NEWS : कट्टे की नोक पर घर में घुसकर लूट की बड़ी वारदात, 3 लाख नकदी और सोने-चांदी के जेवर लूटकर भाग गए

Vedant samachar
1 Min Read

 खजुराहो। मध्यप्रदेश में गुंडा बदमाशों के खिलाफ प्रशासन का बुलडोजर चलने के बाद भी हौसले बुलंद है। प्रदेश में आपराधिक घटनाओं में कमी नहीं आ पा रही है। इसी कड़ी में छतरपुर जिले के खजुराहों में कट्टे की नोक पर घर में घुसकर लूट की बड़ी वारदात हुई है। नकाबपोश बदमाश हथियार की नोक पर तीन लाख नकदी और सोने चांदी के जेवरात पर हाथ साफ कर गए। लुटेरों की संख्या लगभग 5 बताई जा रही है।

दरअसल घटना खजुराहो थाना अंतर्गत पहरापुरवा गांव की है जहां शनिवार रात 1 से 2 बजे के बीच बलात लूट की वारदात हुई है। बदमाशों ने शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी है। पीड़ित राम मिलन साहू और राजा देवी साहू की शिकायत पर पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।

Share This Article