Vedant Samachar

CRIME NEWS : विधवा महिला और उसके दो बच्चों पर जानलेवा हमला, 11 साल के बच्चे की मौत

Vedant samachar
2 Min Read

मध्य प्रदेश के आदिवासी जिला डिंडोरी में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां रुसा गांव की रहने वाली एक विधवा महिला और उसके दो बच्चों पर प्राणघातक हमला किया गया हैं। घटना में 11 साल एक बच्चे की मौत हो गई है। वहीं महिला और पांच साल की बच्ची गंभीर घायल है। हमलावर कौन है? कहां से आया था, उसने किस चीज से हमला किया, यह पुलिस के लिए जांच का विषय है। घायलों को इलाज के लिए करंजिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

एडिशनल एसपी अमित वर्मा ने बताया कि घटना करंजिया थाना क्षेत्र अंतर्गत रुसा गांव की हैं। जहां रहने वाली एक महिला और उसके दो बच्चों पर जानलेवा हमला हुआ हैं। इस हमले में 11 वर्षीय बेटे ने दम तोड़ दिया है, तो वहीं 5 वर्ष की बेटी और उसकी मां करंजिया के सामुदायिक स्वास्थ्य में इलाजरत हैं।

इधर घटना की जानकारी लगते ही रुसा गांव में महिला के घर के बाहर लोगों की भीड़ जुट गई। घटनास्थल पर जांच के लिए पुलिस और एफएसएल की टीम भी पहुंची। पुलिस ने हर एंगल से मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं महिला के होश में आने पर ही आरोपी का पता चल पाएगा। करंजिया पुलिस जांच में जुट गई हैं।

Share This Article