Vedant Samachar

कोर्ट ने अमित बघेल को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा…

Vedant samachar
1 Min Read

रायपुर,09 दिसंबर (वेदांत समाचार) । जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के अध्यक्ष अमित बघेल की रिमांड खत्म होने के बाद सोमवार को उन्हें कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत पर जेल भेज दिया है। अमित बघेल ने जमानत याचिका लगाई थी, जिसे कोर्ट ने ख़ारिज कर उन्हें जेल भेज दिया है।

ये भी पढ़ें : नई दिल्ली में छत्तीसगढ़ की शिल्पकार हीराबाई झरेका बघेल को राष्ट्रीय हस्तशिल्प पुरस्कार

उल्लेखनीय है कि, छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के प्रदेश अध्यक्ष अमित बघेल को 5 दिसंबर को गिरफ्तार किया गया था। गिरफ़्तारी के तुरंत बाद पुलिस ने अमित बघेल को न्यायिक मजिस्ट्रेट जेनिफर लकड़ा के कोर्ट में पेश किया और कोर्ट ने अमित बघेल 3 दिन पुलिस रिमांड पर भेज दिया था।

Share This Article