Vedant Samachar

प्रथम महिला सरपंच कुमुदिनी पंडा का निधन, CM साय ने जताया शोक

Lalima Shukla
1 Min Read

रायपुर,17 मार्च (वेदांत समाचार) ।  प्रथम महिला सरपंच कुमुदिनी पंडा का निधन हो गया है। X में शोक जताते हुए सीएम ने कहा, अविभाजित मध्यप्रदेश अंतर्गत तात्कालिक रायगढ़ जिले की (रायगढ़, जशपुर एवं सारंगढ़) प्रथम महिला सरपंच, श्रीमती कुमुदिनी पंडा जी का निधन अत्यंत दुःखद है।

ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिजनों, उनके शुभचिंतकों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं।

ॐ शांति!

Share This Article