Vedant Samachar

सीएम कन्या विवाह 10 को 260 जोड़ों की होगी शादी

Vedant Samachar
1 Min Read

कोरबा ,29 जनवरी (वेदांत समाचार) | मुख्यमंत्री कन्या सामूहिक विवाह योजना के तहत जिले में 260 जोड़ों का विवाह कराया जाना है। सामूहिक विवाह 10 फरवरी को जिला स्तर पर आयोजित होगा। जिसकी तैयारी महिला एवं बाल विकास विभाग ने शुरू कर दी है। जिला कार्यक्रम अधिकारी बसंत मिंज ने बताया कि सभी 10 परियोजनाओं में उपलब्ध बजट को इसी वित्तीय वर्ष में सामूहिक विवाह का आयोजन की तैयारी की जा रही है। उन्होंने बताया कि कलेक्टर कुणाल दुदावत के नेतृत्व में 10 फरवरी को उक्त पुनीत आयोजन होना है। जिसके लिए परियोजनावार आवेदन मंगा लिए गए हैं। जिनके सत्यापन की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है।

Share This Article