Vedant Samachar

CM Cabinet Meeting : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक शुरू, कई अहम फैसलों पर मुहर संभव

Vedant samachar
1 Min Read

रायपुर, 03 दिसंबर (वेदांत समाचार)। नया रायपुर स्थित मंत्रालय महानदी भवन में आज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिमंडल की महत्वपूर्ण बैठक प्रारंभ हो गई है। इस बैठक में विभिन्न विभागों से जुड़े कई प्रमुख प्रस्तावों पर चर्चा की जा रही है, जिन पर आज ही बड़े फैसले लिए जा सकते हैं।

सूत्रों के अनुसार, कैबिनेट की इस बैठक में राज्य के विकास कार्यों की प्रगति रिपोर्ट, बजट प्रावधानों के अंतर्गत नई योजनाओं की स्वीकृति, बुनियादी ढांचा विकास, कृषि व ग्रामीण क्षेत्र से जुड़े मुद्दों सहित कई महत्वपूर्ण एजेंडों पर विचार-विमर्श किया जा रहा है।

इसके अलावा, शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा, कानून-व्यवस्था से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदु और आगामी कार्यक्रमों के कैलेंडर को लेकर भी प्रस्ताव प्रस्तुत किए गए हैं। बैठक में विभिन्न विभागों से जुड़े सचिव एवं वरिष्ठ अधिकारी मौजूद हैं।

कैबिनेट बैठक से जुड़ी अंतिम निर्णयों और घोषणाओं की आधिकारिक जानकारी बैठक समाप्त होने के बाद जारी की जाएगी। राज्य के लोग आज की बैठक से कई अहम और बड़े निर्णयों की उम्मीद कर रहे हैं।

Share This Article