Vedant Samachar

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुहेला में किया यातायात जागरूकता एवं हेलमेट वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ, नशामुक्ति अभियान में योगदान देने वाली महिला कमांडो हुईं सम्मानित

Vedant samachar
1 Min Read

बलौदाबाजार/भाटापारा, 04 दिसंबर (वेदांत समाचार)। ग्राम सुहेला में आज 4 दिसंबर 2025 को आयोजित विशेष कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने यातायात जागरूकता और हेलमेट वितरण अभियान का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के दौरान सड़क सुरक्षा से जुड़े महत्व को रेखांकित करते हुए मुख्यमंत्री ने लोगों से ट्रैफिक नियमों का पालन करने और हेलमेट को जीवनरक्षक कवच के रूप में अपनाने की अपील की।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर दस ग्रामों की महिला कमांडो टीमों को भी सम्मानित किया, जिन्होंने नशामुक्ति अभियान में उल्लेखनीय योगदान दिया है। इन महिला कमांडो ने अपने-अपने क्षेत्रों में नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने, प्रभावित परिवारों को सहयोग देने और समुदाय को नशे से दूर रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनके इस योगदान के लिए मुख्यमंत्री ने उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान किया और उनके प्रयासों की सराहना की

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे और मुख्यमंत्री के संदेशों को उत्साहपूर्वक सुना। प्रशासनिक अधिकारियों ने भी अभियान की सफलता और आगे की कार्ययोजना पर प्रकाश डाला।

Share This Article