Vedant Samachar

छत्तीसगढ़ी सिंगर राजन कर की शादी: सुरों के सितारे ने रचाया विवाह, कला जगत ने दी बधाइयाँ

Vedant samachar
2 Min Read
Oplus_16908288


CG Cinema News | बसना छत्तीसगढ़ी संगीत जगत के लोकप्रिय गायक राजन कर विवाह बंधन में बंध गए हैं। बसना अंचल से निकलकर बीते एक दशक से अधिक समय से छत्तीसगढ़ी म्यूजिक इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बना चुके राजन कर का विवाह समारोह भव्य, पारंपरिक और सांस्कृतिक गरिमा के साथ संपन्न हुआ।


इस खास मौके पर छत्तीसगढ़ समेत देश के कई राज्यों से जुड़े कला और संगीत जगत के नामचीन कलाकारों की मौजूदगी ने समारोह को यादगार बना दिया। प्रसिद्ध छत्तीसगढ़ी गायक एवं अभिनेता नितिन दुबे ने भी समारोह में शिरकत की और अपने खास अंदाज़ में नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


विवाह समारोह में छत्तीसगढ़ी फिल्म और संगीत इंडस्ट्री के कई चर्चित कलाकार शामिल हुए। इनमें हिमांशु यादव, यो रुद्रा, सागर तिवारी, राजू छत्तीसगढ़िया, शालिनी विश्वकर्मा, रितिका यादव, रोशन वैष्णव, रमन कुमार, रामा लहरे, एम.एस. म्यूजिक परिवार, गंगा सागर पंडा, राहुल डड़सेना, सागर यादव, ओमेश प्रोजेक्ट, शुभम साहू, आचार्य साहू, प्रकाश मानिकपुरी, शशिकांत मानिकपुरी, पुरुषोत्तम चौहान, अनुराग सतपथी, जीत उपाध्याय, रवी यादव, एम.डी. कैफ, शुभांक वर्मा, राजा सेन्द्रे, भूमित साहू, रोहित कुमार तथा एम.टी.डी. स्टूडियो कोरबा परिवार सहित अनेक कलाकारों की गरिमामयी उपस्थिति रही।


समारोह के दौरान कलाकारों और शुभचिंतकों ने नवदंपती को शुभकामनाएं दीं और उनके वैवाहिक जीवन के सुखमय एवं सफल होने की कामना की। पूरे आयोजन में छत्तीसगढ़ी संस्कृति, आपसी भाईचारे और कला जगत की एकजुटता की खूबसूरत झलक देखने को मिली।
राजन कर की शादी को लेकर बसना अंचल सहित पूरे छत्तीसगढ़ी कला और संगीत जगत में खुशी और उत्साह का माहौल बना हुआ है।

Share This Article