Vedant Samachar

छत्तीसगढ़ रजत जयंती महोत्सव एवं युवा दिवस खेल सप्ताह का आयोजन

Vedant Samachar
1 Min Read

कोरिया 20 अगस्त (वेदांत समाचार): छत्तीसगढ़ रजत जयंती महोत्सव एवं युवा दिवस खेल सप्ताह के अंतर्गत जिला कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी के निर्देशानुसार एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग एन. एस. रावटे के मार्गदर्शन में बालिका एवं महिलाओं के सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

यह कार्यक्रम महिला सशक्तिकरण केन्द्र (हब) के द्वारा भारत सरकार की कार्य योजना के अंतर्गत ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ‘ अभियान के तहत, बालिका एवं महिलाओं के सशक्तिकरण एवं सुरक्षा के उद्देश्य से स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय काटगोड़ी, सोनहत में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में महिलाओं एवं बालिकाओं को विभिन्न सरकारी योजनाओं जैसे चाइल्ड हेल्प लाइन 1098, महिला हेल्प लाइन 181, स्पॉन्सरशिप योजना, सखी वन स्टॉप सेंटर, घरेलू हिंसा अधिनियम 2005, लैंगिक उत्पीड़न, कार्यस्थल में लैंगिक उत्पीड़न के विषय में जानकारी दी की गई।

साथ ही कार्यक्रम में किशोरी बालिकाओं के लिए कुर्सी दौड़ की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें विजेताओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मिशन शक्ति के कर्मचारी, विद्यालय के प्राचार्य एवं समस्त स्टाफ उपस्थित रहें।

Share This Article