Vedant Samachar

छत्तीसगढिया क्रान्ति सेना का विशाल रक्तदान शिविर सरस्वती स्कूल कुशमुण्डा में सम्पन्न

Vedant samachar
2 Min Read

सैकड़ो लोगो ने किया लहू दान हजारों ने लिया निःशुल्क स्वास्थ परीक्षण का लाभ,दुर्घटना सहित गंभीर बीमारियों में रक्त के कमी से होने वाली जनहानि को रोकने सहित रक्त आपूर्ति हो सके इस प्रयोजन से लगाया गया विशाल रक्तदान शिविर

कोरबा,21 अगस्त 2025। कुसमुंडा के सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल में छत्तीसगढिया क्रान्ति सेना कुशमुण्डा खंड के सेनानियों ने विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जिसमें छेत्र के आम जनता सहित स्कूल के टीचर स्टाफ एवं समस्त छात्रों का निशुल्क स्वास्थ परीक्षण कराया गया साथ ही संगठन के सेनानियों सहित आम लोगो द्वारा सैकड़ो की संख्या में रक्तदान किया गया उक्त रक्तदान शिविर छत्तीसगढिया क्रान्ति सेना द्वारा दिन प्रतिदिन दुर्घटनाओं एवं अनन्य बीमारीयो में उपचार के वक्त रक्त की आवश्यकता के मद्दे नजर यह विशेष रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमे हंसवाहिनी ब्लड बैंक बिलासपुर के स्टाफ द्वारा विशेष सेवा प्रदान किया गया साथ ही उक्त शिविर के सफल आयोजन में सरस्वती शिशु मन्दिर स्कूल प्रबंधन का अपार सहयोग रहा ।

रक्तदान करने वाले साथियों को संगठन तथा आयोजक की ओर से हेलमेट, ब्लूटूथ आदि उपहार प्रदान किया गया एवं प्रमाण पत्र के साथ छत्तीसगढिया लाली गमछा से सम्मानित भी किया गया आज के इस विशाल रक्तदान शिविर में अतिथि के रूप में जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के प्रदेश संगठन मंत्री सुरेन्द्र राठौर,

छत्तीसगढिया क्रान्ति सेना जिलाध्यक्ष सुरजीत सोनी, जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के जिलाध्यक्ष जैनेन्द्र कुर्रे, जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी (महिला) जिला महासचिव प्रेरणा कुर्रे, दीपका खण्ड अध्यक्ष लाला साहू, ओम गभेल एवं साथी उपस्थित रहे । रक्त दान शिविर का आयोजन कुशमुण्डा खंड के सेनानी कमलेश धीवर, कमलेश यादव, उमा शंकर, शेखर चौहान, अनिल साहू, मनोज भगत, रामेश्वर कंवर, लाला महंत, सूर्यदेव, ओम केवट दीपका संयोजक आदि के देख रेख में सम्पन्न हुवा ।

Share This Article