Vedant Samachar

छत्तीसगढ़: एक दर्जन ग्रामीणों का अपहरण कर जंगल ले गए नक्सली, 3 को उतारा मौत के घाट; क्षेत्र में दहशत का माहौल

Vedant Samachar
1 Min Read

बीजापुर,18जून 2025(वेदांत समाचार) । बीजापुर जिले में नक्सलियों ने तीन ग्रामीणों को मौत के घाट उतार दिया. आधा दर्जन से ज्यादा ग्रामीणों के साथ मारपीट भी की गई. घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल है. पुलिस घटना स्थल के लिए रवाना हो गई है. मामला बीजापुर थाना अंतर्गत ग्राम पेद्दाकोरमा का है.

जानकारी के अनुसार, ग्रामीणों ने गांव के 12 लोगों का अपरहरण किया था. सभी को अपने साथ जंगल लेकर गए. जहां नक्सलियों ने तीन ग्रामीणों को मौत के घाट उतार दिया. मृतकों की पहचान में जग्गू मोडियाम ,अनिल मंडावी, सोमा मोडियाम के रूप में हुई है. वहीं 7 ग्रामीणों को जमकर पीटा है. घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत फैल गई है.

Share This Article