रायपुर, 07 दिसंबर (वेदांत समाचार)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने अपने भोपाल प्रवास के दौरान रविवार की शाम मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से समत्व भवन, मुख्यमंत्री निवास में सौजन्य भेंट की। दोनों मुख्यमंत्रियों के बीच यह मुलाक़ात सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुई।
भेंट के दौरान दोनों राज्यों से जुड़े विभिन्न विषयों पर अनौपचारिक चर्चा हुई। क्षेत्रीय सहयोग, विकास कार्यों में आपसी समन्वय, प्रशासनिक अनुभवों का आदान-प्रदान तथा आगामी दिनों में दोनों राज्यों के बीच संबंधों को और मजबूत करने को लेकर भी बातचीत हुई।
मुख्यमंत्री साय की यह मुलाक़ात औपचारिक न होकर सौजन्य भेंट थी, लेकिन इसे दोनों राज्यों के बीच बेहतर समन्वय और सद्भाव को आगे बढ़ाने वाली महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है।
इस मुलाक़ात के जरिए दोनों राज्यों की सरकारों के बीच सहयोगात्मक कार्यों को नए आयाम मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।



