Vedant Samachar

छत्तीसगढ़ बोर्ड ने घोषित की 10वीं–12वीं की वार्षिक परीक्षा समय-सारिणी घोषित, जानिए यहां…

Vedant samachar
1 Min Read

रायपुर, 21 नवंबर (वेदांत समाचार)। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) ने कक्षा 10वीं और 12वीं की मुख्य बोर्ड परीक्षाओं की आधिकारिक समय-सारिणी घोषित कर दी है। मंडल की सचिव पुष्पा साहू ने बताया कि आगामी शैक्षणिक सत्र की प्रमुख परीक्षाएं फरवरी–मार्च 2026 के बीच आयोजित की जाएंगी।

जारी कार्यक्रम के अनुसार, कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 20 फरवरी से प्रारंभ होकर 18 मार्च तक चलेंगी। वहीं, कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 21 फरवरी से शुरू होकर 13 मार्च को समाप्त होंगी। दोनों ही परीक्षाएं प्रातः 9:00 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक आयोजित की जाएंगी।

समय-सारिणी जारी होते ही विद्यार्थियों और शिक्षकों में तैयारी को लेकर नई सक्रियता देखने को मिल रही है। बोर्ड अधिकारियों ने विद्यार्थियों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथियों के अनुसार अपने अध्ययन कार्यक्रम को सुव्यवस्थित करें और परीक्षा केंद्रों पर समय से पहुँचें।

Share This Article