जांजगीर-चाम्पा, 06 अगस्त । जिले में माननीय मुख्यमंत्री जी के प्रवास के दौरान विभिन्न मार्गों से आने वाले वाहनों की पार्किंग व्यवस्था और रूट चार्ट में बदलाव किया गया है। यह बदलाव 7 अगस्त 2025 को लागू होगा।
पार्किंग व्यवस्था –
- VIP पार्किंग: आटोरियम हाल, आकांक्षा परिसर जिला पंचायत जांजगीर में की गई है।
- मीडिया पार्किंग: इलेक्ट्रॉनिक और प्रिंट मीडिया के लिए दोपहिया वाहनों के लिए VIP पार्किंग के सामने हाउसिंग बोर्ड के पास पार्किंग की व्यवस्था की गई है, जबकि चारपहिया वाहनों के लिए जिला हॉस्पिटल के आगे व्यवस्था की गई है।
रूट डायवर्जन –
- VIP मूवमेंट के दौरान: केरा चौक – कचहरी चौक – बीटीआई चौक – कलेक्ट्रेट मोड़ की तरफ आने वाले वाहनों को अस्थायी रूप से रोका और डायवर्ट किया जाएगा। आमजनों से अपील है कि VIP मूवमेंट के दौरान उक्त मार्गों का कम से कम उपयोग करें।
- बिलासपुर – पामगढ़ की ओर से आने वाले वाहन: यदि आपको सक्ति – चाम्पा – रायगढ़ की ओर जाना है, तो आप पूटपुरा चौक – खोखरा चौक से होते हुए नेशनल हाईवे रोड 49 से जाएंगे।
- सक्ती – चांपा रायगढ़ की ओर से आने वाले वाहन: यदि आपको बिलासपुर – रायपुर की ओर जाना है, तो आप नेशनल हाईवे रोड 49 जेल के पीछे रोड से पुटपुरा चौक होते हुए जाएंगे।
आमजनों से अनुरोध है कि वे यातायात व्यवस्था में बदलाव के अनुसार अपनी यात्रा की योजना बनाएं और VIP मूवमेंट के दौरान निर्धारित मार्गों का उपयोग करें। इससे यातायात व्यवस्था सुचारु रूप से चल सकेगी और किसी भी प्रकार की असुविधा से बचा जा सकेगा।



