Vedant Samachar

Chand grahan 2025: इस राशि वालों को सावधान रहने की जरूरत, 15 दिन हो सकती है धन हानि…

Vedant Samachar
1 Min Read

7 सितंबर को साल 2025 का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण लगने वाला है. यह ग्रहण शनि की राशि कुंभ और पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में घटित होगा. ज्योतिषविदों के अनुसार, इस चंद्र ग्रहण का असर तुला राशि के लिए कष्टदायक हो सकता है. जिसे देखते हुए उन्हें 21 सितंबर तक सतर्क रहने की चेतावनी दी गई है.

इस समय तुला राशि वाले पैसों का सोच-समझकर इस्तेमाल करें, ये क्योंकि अनावश्यक खर्च और अतिरिक्त कर्ज का कारण बन सकता है. आय के स्रोतों में कमी आ सकती है.

व्यापार में अचानक बाधाएं आ सकती हैं, जिससे नुकसान होने की संभावना है. बड़े निवेश से बचें और परिवार का बजट बिगड़ सकता है. धन की कमी बड़ा संकट खड़ा कर सकती है. अगले 15 दिन बजट बनाकर चलने की सलाह दी जाती है.

कब लगेगा चंद्र ग्रहण?
इस दौरान 7 सितंबर की रात 9.40 बजे चंद्रमा गुरु के नक्षत्र पूर्वाभाद्रपद में प्रवेश करेंगे और 8 सितंबर की रात 8:02 मिनट तक वहीं रहेंगे.

ऐसे में चंद्र ग्रहण 7 सितंबर की रात 09:58 बजे से देर रात 01:26 बजे तक रहेगा. यह ग्रहण कुल 3 घंटे 28 मिनट तक भारत में दिखाई देगा और इसका सूतक काल मान्य रहेगा.

Share This Article