Vedant Samachar

CG Suspended : विधवा महिलाओं से पेंशन के नाम पर अवैध वसूली, दो लिपिक सस्पेंड, आदेश जारी

Vedant samachar
2 Min Read

गरियाबंद 25 जून (वेदांत समाचार) I विधवा महिलाओं से पेंशन के नाम पर अवैध वसूली करने वाले दो लिपिकों के खिलाफ अब विभागीय कार्रवाई की गई है. लिपिक मजहर खान और खोरबहारा ध्रुव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी ने आदेश जारी किया है. मामले में दोनों आरोपी को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया है.

बता दें कि मामला फिंगेश्वर बीईओ दफ्तर से जुड़ा था. जहां ब्लॉक में बतौर शिक्षक सेवा दे रहे गेसराम दीवान और चेनसिंह दीवान की मृत्यु के बाद उपादान की राशी देने और पेंशन प्रकरण बनाने के नाम पर पेंशन शाखा संभाल रहे लिपिक मजहर खान और बोरिद हाईस्कूल के लिपिक ख़ोरबहारा ध्रुव ने दोनों के बेवा से लाख कुल 4.80 लाख रुपये की रिश्वत ले लिया. रिश्वत दिसंबर 2024 में लिए गए लेकिन आज पर्यंत शिक्षकों के बेवाओ को योजना का लाभ नहीं मिला था.पीड़ित विशाखा बाई और देशों बाई ने पहले जब मामले की शिकायत की थी तब अनदेखा कर दिया गया था. भाजपा नेता प्रीतम सिन्हा ने मामले की शिकायत एसपी से की तब जाकर कार्रवाई हुई.

एसपी निखिल राखेचा ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए थाना प्रभारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए थे. फिंगेश्वर और छुरा पुलिस ने अपने अपने थाना क्षेत्र में आने वाले पीड़िताओं के शिकायत के आधार पर दोनों थाने में दोनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी के विभिन्न धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों को गिरफ्तार किया.

Share This Article