Vedant Samachar

CG NEWS : दीवारों पर विज्ञापन लिखने वालों की अब खैर नहीं, प्रशासन ने चलाया सफाई अभियान, विज्ञापनदाताओं से ही कराया साफ

Vedant samachar
2 Min Read

बिलासपुर, 27 जून। शहर में दीवारों पर अवैध रूप से पेंटिंग के जरिए प्रचार-प्रसार करने वालों के खिलाफ बिलासपुर नगर निगम ने सख्त कार्रवाई की है। नगर निगम ने न केवल संबंधित लोगों को नोटिस थमाया, बल्कि उनसे ही सरकारी दीवारों की सफेदी और मरम्मत भी करवाई।

नदी किनारे बिलासपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा सड़क का निर्माण किया गया है जिसका नाम रामसेतु मार्ग रखा गया है। उक्त मार्ग के किनारे रिटेनिंग वाॅल और नदी की तरफ पीचिंग क्षेत्र में खाली जगह देखकर शहर के 11 लोगों ने पेंटिंग के ज़रिए अपने व्यापारिक प्रतिष्ठान,अस्पताल और स्कूल का अवैध रूप से विज्ञापन और प्रचार प्रसार किया था। निगम कमिश्नर अमित कुमार के निर्देश पर इन सभी 11 लोगों को जोन क्रमांक 3 द्वारा नोटिस जारी कर तत्काल पेंटिंग को मिटाने और वापस व्हाइट पेंट के ज़रिए रिटेनिंग वाॅल और पीचिंग क्षेत्र को ठीक करने के लिए कहा गया। निगम ने सख्त रवैय्या को देखते हुए सभी लोगों ने उक्त शासकीय संपत्ति से अवैध पेंटिंग को ना सिर्फ मिटाया बल्कि व्हाइट पेंट से ठीक भी किया।

अवैध विज्ञापन करने वाले न्यू डेविल चस्मा हाउस, भवन निर्माण (अनुमेश कंस्ट्रक्शन) रॉयल अप्टिकल, विजय चश्मा संसार, जनता चश्मा, शैल वस्त्रालय, माँ टायपिंग सेंटर, भारत प्रीकास्ट, संकल्प नेत्र चिकित्सालय, जापान टॉल और श्री पद्माक्षी ग्लोबल स्कूल शामिल है।

Share This Article