बालोद,28अगस्त (वेदांत समाचार): छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के नाहंदा गांव से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. भीख मांगकर जीवनयापन करने वाली महिला के झोपड़ी में चोरों ने 2.54 लाख रुपए की चोरी कर फरार हो गए. जिस वक्त ये घटना हुई महिला तीज मनाने के लिए गई हुई थी. जब वहां से लौटी तो उसे चोरी की जानकारी मिली. जिसकी शिकायत महिला ने देवरी थाना में की. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. मामला देवरी थाना क्षेत्र के नाहंदा गांव की है.
चोरों के निशाने पर भिखारी का घर: ताला तोड़कर 2.54 लाख रुपए किए पारजानकारी के मुताबिक, नाहंदा गांव निवासी अमृत वैष्णव गांव-गांव जाकर भिक्षा मांगती है, उससे ही उसका गुजारा होता था. महिला की कोई संतान भी नहीं है. महिला के मुताबिक, उसने अपने रहने के लिए एक कमरा छोड़कर घर का बाकी हिस्सा गांव के ही जितेन्द्र पटेल को बेच दिया. उसे वहां से 2 लाख 50 हजार रुपए रकम की राशि मिली. जिसे महिला ने कमरे में पेटी के अंदर एक स्टील के डिब्बे में रख दी और पेटी को दोनों ओर से ताला लगा दिया. साथ ही, भीक्षा से मिली 4 हजार रुपए की राशि को एक थैले में रख दी. और फिर तीज पर्व मनाने के लिए होम गिरी महाराज के लिए चली गई. वहां से लौटने के बाद महिला ने देखा कि, दरवाजे का ताला टूटा हुआ, जब वो अंदर जाकर देखी तो पेटी का ताला टूटा हुआ था, और उसके अंदर रखे पैसे गायब थे.
महिला ने कोटवार और ग्रामीणों को दी चोरी की जानकारी
हताश महिला दौड़ी-दौड़ी घर के बाहर आई. और चोरी की जानकारी आसपास के लोगों के अलावा कोटवार को दी. जिसकी शिकायत लेकर सभी देवरी थाने पहुंचे. पीड़ित महिला ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई. मामले में पुलिस का कहना है कि, रिपोर्ट दर्ज कर लिया गया है. घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की जा रही है. और आरोपियों की तलाश की जा रही है.
पीड़ित महिला की शिकायत पर देवरी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. जानकारी के मुताबिक, महिला अमृत वैष्णव ने भीख मांगकर 4 हजार जुटाए थे. साथ ही अपने मकान का एक हिस्सा बेचकर 2 लाख 50 हजार रुपए घर पर रखा था.



