Vedant Samachar

CG NEWS:संविधान बचाओ अभियान कोरिया जिले में कांग्रेस का घर-घर जागरूकता अभियान जारी…

Vedant samachar
2 Min Read

कोरिया बैकुंठपुर,03जून 2025(वेदांत समाचार)। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर संविधान बचाओ अभियान के तहत कांग्रेस पार्टी द्वारा 40 दिवसीय राष्ट्रव्यापी जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कोरिया जिले में यह अभियान ज़ोरशोर से चलाया जा रहा है, जहां पूर्व विधायक के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता गांव-गांव और कस्बों में घर-घर जाकर नागरिकों को भारतीय संविधान के अधिकारों के प्रति जागरूक कर रहे हैं।

इस अभियान के तहत ग्रामीणों को संविधान की मूल भावना, लोकतांत्रिक अधिकारों तथा उनके संरक्षण के बारे में विस्तारपूर्वक बताया जा रहा है। अंबिका सिंह देव ने इस दौरान लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि —

भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है, और हमारा संविधान हमें न केवल अधिकार देता है, बल्कि अन्याय और अत्याचार के खिलाफ आवाज़ उठाने की शक्ति भी प्रदान करता है। हर नागरिक को अपने संवैधानिक अधिकारों की जानकारी होनी चाहिए।

अभियान के दौरान तरगवां, पसला पंचायत सहित अनेक गांव और पंचायतों में कार्यक्रम आयोजित किए गए, जहाँ स्थानीय नागरिकों से सीधा संवाद स्थापित कर उन्हें संविधान के महत्वपूर्ण प्रावधानों, जैसे — अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता, समानता का अधिकार, धर्म की स्वतंत्रता, और शिक्षा के अधिकार — से अवगत कराया गया।

इस घर-घर अभियान में महामंत्री बृजवासी तिवारी, वरिष्ठ कांग्रेसी मुख्तार अहमद, धीरज सिंह एवं कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सक्रिय सहभागिता निभाते हुए संविधान की प्रतियां वितरित कीं और लोगों से अपील की कि वे लोकतंत्र को मजबूत बनाने में अपनी भूमिका निभाएँ।

Share This Article