[metaslider id="114975"] [metaslider id="114976"]

CG NEWS : रेत माफिया और विधायक शेषराज हरवंश के वायरल ऑडियो पर बवाल, भाजपा महिला मोर्चा ने किया पुतला दहन

जांजगीर-चांपा। रेत माफिया से कथित सांठगांठ को लेकर पामगढ़ विधायक शेषराज हरबंस एक बार फिर विवादों में हैं। वायरल ऑडियो क्लिप में रेत माफिया से जुड़ी बातचीत सामने आने के बाद भाजपा महिला मोर्चा ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए रविवार को विधायक का पुतला जलाया।

https://youtu.be/4MHOdkjv_Qc?si=HD6tSru-xv42FgtU

भाजपा महिला मोर्चा पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि यह ऑडियो विधायक की रेत माफिया से मिलीभगत को उजागर करता है। प्रदर्शनकारियों ने शासन-प्रशासन से इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। प्रदर्शन के दौरान जमकर नारेबाज़ी हुई और “रेत चोर गद्दी छोड़” जैसे नारों से माहौल गरमा गया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि यदि विधायक में नैतिकता बची है तो उन्हें तत्काल इस्तीफा दे देना चाहिए। भाजपा महिला मोर्चा ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।

[metaslider id="133"]