Vedant Samachar

CG NEWS : हितग्राहियों को बांटने वाले चावल, शक्कर और केरोसिन में गड़बड़ी की गई, कांदागढ़ का मामला…

Vedant Samachar
2 Min Read
राशन की अफरा-तफरी करने वाले 4 गिरफ्तार

रायगढ़,09जुलाई(वेदांत समाचार) : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में हितग्राहियों को बांटने वाले राशन सामाग्री की हेराफेरी की गई। जिसके बाद मामले में शिकायत की हुआ और जांच में शिकायत को सही पाए जाने पर तत्कालिन सरपंच, समेत 4 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम कांदागढ़ की पूर्व सरपंच सोमति सिदार, तत्कालिन सचिव कृषचंद कर्ष, सहयोगी गौरहरि निषाद, प्रशांत सेठ और टिकेश्वर सेठ द्वारा उचित मूल्य की दुकान का संचालन किया जाता था।

जहां माह जून, जुलाई और अगस्त 2018 में हितग्राहियों को दिए जाने वाला चावल, शक्कर, नमक और केरोसिन का वितरण नहीं कर अफरा-तफरी किया गया।

जिसकी शिकायत के बाद तत्कालीन खाद्य निरीक्षक ने दुकान का भौतिक सत्यापन किया गया। जिसमें जांच में कुल 232.38 क्विंटल चावल, 14.53 क्विंटल शक्कर, 4.16 क्विंटल नमक एवं 1369 लीटर केरोसिन की गड़बड़ी पाई गई। तत्कालीन खाद्य निरीक्षक राजन कश्यप द्वारा 24 अगस्त 2018 को दी गई जांच रिपोर्ट और दस्तावेजों के आधार पर शिकायत पुसौर थाना को प्राप्त हुई। जिसके बाद मामले में आरोपियों के खिलाफ अपराध कायम कर पुलिस ने अपनी जांच शुरू की।


विवचेना के दौरान प्रार्थी और गवाहों के बयान लिए गए। जिसमें आरोपी गौरहरि निषाद, टीकेश्वर सेठ, प्रशांत सेठ और सोमति सिदार को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। तत्कालीन सचिव कृषचंद कर्ष की मृत्यु हो चुकी थी। ऐसे में सभी ने अपना अपराध स्वीकार किया। जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा दिया है।

Share This Article