Vedant Samachar

CG NEWS:प्रगति नगर महिला समिति ने रंगों के साथ मनाया होली पारंपरिक गीतों के साथ ठूमके लगाकर मनाया उत्सव…

Vedant Samachar
1 Min Read

कोरबा,13 मार्च 2025 (वेदांत समाचार) : प्रगति नगर में महिला समिति द्वारा होली का प्री-फेस्टिवल उत्साहपूर्वक मनाया गया। दुर्गा पंडाल में एकत्रित होकर महिलाओं ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाया और होली की शुभकामनाएं दीं।

महिला समिति की सदस्याएं न केवल त्योहारों को धूमधाम से मनाती हैं, बल्कि अपने स्वास्थ्य का भी पूरा ध्यान रखती हैं। बड़ी संख्या में महिलाएं फिटनेस को लेकर जागरूक हैं और डांस एकेडमी ज्वाइन कर चुकी हैं। वे प्रतिदिन दो घंटे अभ्यास कर अपनी सेहत सुधारने में जुटी हैं।

होली के इस खास आयोजन में महिलाओं ने पारंपरिक होली गीतों पर ठुमके लगाकर नृत्य किया और स्वादिष्ट पकवानों का आनंद लिया। सभी ने एकता और प्रेम के रंग में सराबोर होकर गले लगाया और इस पर्व को उल्लास के साथ मनाया।

Share This Article