Vedant Samachar

CG NEWS:नव पदस्थ पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा विजय कुमार पाण्डेय (IPS) ने रक्षित केंद्र में आयोजित जनरल परेड का निरीक्षण किया गया…

Vedant samachar
1 Min Read

जांजगीर चांपा, 30 मई2025(वेदांत समाचार)। आज दिनांक 30.05.2025 को रक्षित केंद्र जांजगीर में जनरल परेड का आयोजित किया गया।जिसमें पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा पहुंचे जिसके द्वारा परेड की सलामी ली गई। तत्पश्चात् परेड का निरीक्षण किये, परेड निरीक्षण दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रत्येक अधिकारी/कर्मचारियों के टर्नआउट का निरीक्षण एवं टोलीवार परेड कराया गया, जिसमें उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले अधिकारी/कर्मचारियों को पुरस्कृत भी किया गया।

परेड समाप्ति उपरांत पुलिस अधीक्षक द्वारा अधि/कर्म. को कानून सुरक्षा व्यवस्था ड्यूटी में आवश्यक जानकारियां देते हुए बलवा ड्रिल का अभ्यास कराया गया।

निरीक्षण दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात उदयन बेहार, DSP जितेंद्र खूंटे, DSP श्रीमती कविता ठाकुर, DSP मुख्यालय विजय पैकरा उपस्थित रहे।

Share This Article