बिलासपुर,24जुलाई (वेदांत समाचार) : बिलासपुर जिले के मस्तूरी थाना क्षेत्र के भदौरा गांव से एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। जमीन पर सो रही दो सगी बहनों को जहरीले सांप ने डंस लिया, जिससे 8 माह की मासूम ऋतु सूर्यवंशी की मौके पर ही मौत हो गई।
वहीं, 8 वर्षीय बड़ी बहन तेजस्विनी की हालत गंभीर है, जिसे तुरंत सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया,जहां उसका इलाज जारी है। वही बच्ची की मौत के बाद परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है, सभी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।



