कोरबा,24मई 2025(वेदांत समाचार) : कोरबा में सामाजिक कार्यकर्ता विनोद सिन्हा ने कलेक्टर और आयुक्त नगर पालिका निगम को पत्र लिखकर सिटी बसों के संचालन को लेकर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि सिटी बसों का संचालन ऐसे रूटों पर किया जाए जिससे गरीब, मजदूर, किसान और छात्रों को रियायती बस यात्रा का लाभ मिल सके।
विनोद सिन्हा ने बताया कि उन्होंने 1 जुलाई 2024 को इस संबंध में रूट स्वीकृति हेतु आवेदन दिया था, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने कलेक्टर जनदर्शन में 2 दिसंबर 2024 को भी सिटी बसों की निर्धारित रूट तत्काल जारी करने की मांग की थी।
सिन्हा ने कहा कि भारत सरकार द्वारा 40 इलेक्ट्रिक बसें कोरबा के लिए स्वीकृत की गई हैं, लेकिन सिटी बसों की निर्धारित रूटों की जानकारी सार्वजनिक नहीं की जा रही है। इससे संशय बना हुआ है कि कहीं ठेकेदार अपनी व्यक्तिगत लाभ वाले रूटों पर तो नहीं चलाएगा।
सिन्हा ने कलेक्टर और आयुक्त नगर पालिका निगम से निवेदन किया है कि पूर्व में दिए गए सिटी बसों के रूट की जानकारी सार्वजनिक की जाए ताकि यह स्पष्ट हो सके कि सिटी बसें गरीबों के लिए चलाई जाएंगी या ठेकेदार के लिए। उन्होंने बताया कि कोरोना से पहले पूर्व में दिए गए सिटी बस रूट इस प्रकार हैं, कोरोना के बाद फिर सिटी बसे रोड में उतरी पर कौन सी बस कहा चलती है पता नहीं ?
प्रथम पाली
- कोरबा चांपा – चांपा कोरबा 6 बसें
- कोरबा कटघोरा-कटघोरा कोरबा 4 बसें
- चंपा बालको- बालको चंपा 2 बसें
- कोरबा राजगामार भाया रवि शंकर शुक्ल नगर मुड़ापार कोरबा रेलवे 4 बसें
- कोरबा दीपका- दीपका कोरबा 4 बसें
- कोरबा बाकी मोगरा- बाकी मोगरा कोरबा 4 बसें
- कोरबा से पौड़ी उपरोड़ा – पौड़ी उपरोड़ा से कोरबा 4 बसें
- सियांग भाया urga भैंसमा करतला 2 बसें
- कोरबा सत्रेंगा- सत्रेंगा कोरबा (पर्यटन स्थल)
द्वितीय पाली
- संध्या 6:00 बजे से रात्रि 12:00 बजे तक चांपा -कोरबा रेलवे स्टेशन से ट्रेन टाइम में कुसमुंडा, गेवरा, दीपिका, कोरबा, जमीनी पाली, बाकी मोगरा, सुर कछार, कोरबा बालको , कोरबा राजगामार कोरबा मुड़ापार रवि शंकर शुक्ल, निहारिका, आईटीआई आदि रूटों पर चलाई जाएंगी।