Vedant Samachar

CG NEWS : करंट से 13 साल के बच्चे की मौत 11केवी बिजली के तार की चपेट में आया, बचाने आया पिता भी झुलसा…

Vedant Samachar
1 Min Read

बिलासपुर,27अगस्त (वेदांत समाचार) : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में रविवार को एक 13 साल का बच्चा खेलते-खेलते 11केवी बिजली के तार की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं बेटे को बचाने आया पिता भी गंभीर रूप से झुलस गया। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में इलाज के लिए एडमिट किया गया है। दरअसल, यह घटना पूरी घटना सीपत थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के मुताबिक, ग्राम पंधी में रहने वाला आदित्य सूर्यवंशी गांव के ही संजय मिश्रा बाड़े की बाउंड्रीवाल पर खेल रहा था। खेलते-खेलते वह पास से गुजर रहे 11वीं बिजली के तार की चपेट में आ गया। इस दौरान उसका छोटा भाई अंश भी मौके पर मौजूद था। करंट लगने से आदित्य गंभीर रूप से झुलस गया। जानकारी मिलने पर पिता संजय सूर्यवंशी ने बेटे को बचाने आया।

लेकिन वह खुद करंट के चपेट में आ गया। जिसके बाद दोनों को सीपत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद आदित्य को मृत घोषित कर दिया। जबकि करीब एक घंटे बाद पिता का इलाज शुरू हुआ। फिलहाल, पिता का इलाज जारी है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

Share This Article