बस्तर,19 जुलाई 2025। CG crime news जिले के बुरगुम थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना घटी। शराब के नशे में धुत एक व्यक्ति ने पत्नी द्वारा खाना न देने पर गुस्से में आकर कुल्हाड़ी से उसकी निर्मम हत्या कर दी।
पुलिस के अनुसार, यह घटना सरगीपाल पुजारीगुड़ा में हुई। बोमड़ा राम कटामी ने अपनी पत्नी भीताय कटामी से खाना मांगा था, लेकिन पत्नी ने खाना बनाने से इनकार कर दिया। इसी बात पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। गुस्से में आकर बोमड़ा राम ने घर में रखी कुल्हाड़ी से पत्नी पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद आरोपी ने अपनी बेटी सुखमती कश्यप को फोन कर हत्या की जानकारी दी और फिर फरार हो गया। बेटी ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया और उसे न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। मामले की जांच जारी है।



