Vedant Samachar

CG CRIME : पीड़िता को शादी का प्रलोभन देकर विगत 3 वर्षो से करता रहा अनाचर, आरोपी युवक कटघोरा से गिरफ्तार…असिस्टेंट डायरेक्टर के पद था कार्यरत

Vedant samachar
2 Min Read

जांजगीर-चाम्पा, 29 जून (वेदांत समाचार)। जिला पंचायत जांजगीर में असिस्टेंट डायरेक्टर के पद पर कार्यरत् आरोपी को अनाचार के मामले में गिरफ्तार किया है।जांजगीर पुलिस की तत्परता से आरोपी को चंद घंटे में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। आरोपी द्वारा पीड़िता को शादी का प्रलोभन देकर विगत 03 वर्षो से अनाचर करता रहा। आरोपी द्वारा पीड़िता को अविवाहित होने का देता था झांसा जबकि आरोपी पूर्व से विवाहित था। पीड़िता को अश्लील वीडियो वायरल करने की बार बार धमकी देता था।


आरोपी दिग्विजय दास महंत उम्र 37 वर्ष निवासी कृषि उपज मंण्डी रोड मोहलाईनभाठा थाना कटघोरा जिला कोरबा हाल मुकाम जिला पंचायत जांजगीर थाना जांजगीर का है।

पुलिस से मिली जानकारी अनुसार आरोपी कटघोरा निवासी दिग्विजय दास महंत जो जिला पंचायत जांजगीर में असिस्टेंट डायरेक्टर के पद पर है जिसके द्वारा पीड़िता से जान पहचान बनाकर मोबाइल से बातचीत करने लगा इसी बीच आरोपी द्वारा पीड़िता को शादी करने का झांसा देकर उसके साथ अनाचार किया जिसकी सूचना रिपोर्ट पर आरोपी के विरुद्ध दिनांक 28.06.2025 को अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया।

मामले के गंभीरता को देखते हुये आरोपी के गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक जांजीगर-चाम्पा विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में कार्यवाही की जाकर आरोपी दिग्विजय दास महंत को पकड़ा जिसको हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर आज न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी थाना प्रभारी जांजगीर, सउनि राम प्रसाद बघेल, आरक्षक विरेन्द्र भैना एंव अन्य स्टाफ थाना जांजगीर का सराहनिय योगदान रहा।

Share This Article