Vedant Samachar

CG CRIME : नकली पुलिस अधिकारी ने असली पुलिस वाले को ठगा, क्यूआर कोड भेजकर कराया पैसे ट्रांसफर…

Vedant Samachar
2 Min Read

बिलासपुर,07 जुलाई (वेदांत समाचार)। बिलासपुर में ठग ने पुलिस अफसर को निशाना बनाया है. आरोपी ने खुद को एडिशनल एसपी बताकर जीआरपी में पदस्थ एएसआई से 35 हजार रुपए ठग लिए. चोरी का सोना खरीदने के लिए नाटक करने की बात कही और फिर क्यूआर कोड भेजकर पैसे ट्रांसफर कराया. मामले में तोरवा थाना में एफआईआर दर्ज कर लिया गया है. जानकारी के मुताबिक, जीआरपी में पदस्थ विश्वनाथ चक्रवर्ती के पास अनजान नंबर से कॉल आया.

आरोपी ने खुद को कॉल पर रायपुर का एडिशनल एसपी बताया. उसने बताया कि रायपुर में चोरी मामले में आरोपी पकड़ा गया है. वहीं उसका साथी बिलासपुर में चोरी का सोना बेचने की फिराक में है. इसलिए सोना खरीदने का नाटक करें और रंगे हाथ पकड़ने में मदद करें. आरोपी ने एएसपी विश्वनाथ को दूसरे नंबर से एक लिंक और क्यूआर कोड भेज दिया. जिसमें एएसआई ने 35 हजार रुपए ट्रांसफर कर दिए. लेकिन कुछ देर बाद जब दोबारा उन नंबरों पर एएसआई ने कॉल किया तो वह बंद मिले. तब जाकर ठगी का एहसास हुआ. एसीआई ने तोरवा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई. पुलिस ने अज्ञात ठग के खिलाफ धोखाधड़ी केस में एफआईआर दर्ज कर जांच में जुट गई है.

अधेड़ से 4.5 लाख की ठगी
सकरी थाना क्षेत्र से भी ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है. ठगों ने अधेड़ को पुलिसिया कार्रवाई का डर दिखाकर घटना को अंजाम दिया. पीड़ित से साढ़े चार लाख रुपए की ठगी की गई. मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने 2.5 लाख रुपए होल्ड करवाए हैं. मामले में आगे की जांच जारी है.

Share This Article