Vedant Samachar

CG CRIME: धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार आरोपी की अस्पताल में मौत, यहां दर्ज था पूर्व में अपराध

Vedant Samachar
1 Min Read

राजनांदगांव, 01 अप्रैल 2025 (वेदांत समाचार) । जिले के अर्जुनी थाना क्षेत्र में धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार दुर्गेश कठोरिया की अस्पताल में मौत हो गई। दुर्गेश पर 7 करोड़ 73 लाख की धोखाधड़ी का आरोप था।

क्या है मामला?
प्रार्थी रोहित सिन्हा एवं लगभग 50 अन्य किसानों ने दुर्गेश कठोरिया के खिलाफ लिखित आवेदन दिया था। आरोप था कि दुर्गेश ने अधिक कीमत पर धान बेचने के नाम पर सभी किसानों से धोखाधड़ी की।

पूर्व में दर्ज था अपराध
दुर्गेश कठोरिया के खिलाफ राजनांदगांव के बसंतपुर थाना में पूर्व से अपराध दर्ज था। उन पर आईपीसी की धारा 420 और 34 के तहत मामला दर्ज था।

गिरफ्तारी और मौत
दुर्गेश कठोरिया को 31 मार्च 2025 को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस रिमांड में लेने के बाद उनकी तबीयत खराब हो गई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

आगे की कार्रवाई
दुर्गेश कठोरिया की मौत के बाद थाना कोतवाली में मर्ग कायम कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Share This Article