छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के जवान ने खुद को गोली मार ली है। जवान का नाम पप्पू यादव है, जो 22वीं बटालियन मिंगाचल में पदस्थ था। वह बिहार के भोजपुर जिले का रहने वाला था।
जानकारी के मुताबिक बुधवार सुबह 5 बजे जवान ने अपनी सर्विस राइफल से खुद के गले पर गोली चलाई। गोली सिर को चीरते हुए बाहर निकली। बताया जा रहा है 1 दिन पहले ही वह छुट्टी से लौटा था। SP जितेंद्र यादव ने घटना की पुष्टि की है।



