Vedant Samachar

CG ACCIDENT : नेशनल हाईवे पर कार और दो बाइक में भिड़ंत, तीन लोगों की हालत गंभीर

Vedant samachar
1 Min Read

मोहला-मानपुर, 26 नवम्बर (वेदांत समाचार)। नेशनल हाईवे 930 में मानपुर से 3 किमी दूर दो बाइक व कार में भिड़ंत हो गई, जिससे तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। तीनों की स्थिति नाजुक बताई जा रही है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। तीनों घायलों को मानपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया है, जहां सभी का इलाज जारी है।

जानकारी के मुताबिक, घटना में भिलाई से पखांजूर जा रही कार की चपेट में दो बाइकें आई है। एक बाइक में युवक व युवती सवार थे। दूसरी बाइक में अकेला व्यक्ति सवार था। फिलहाल घायलों के नाम का पता नहीं चल पाया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। इस हादसे के बाद ग्रामीणों में आक्रोश देखा जा रहा है।

Share This Article