जांजगीर-चांपा,12अगस्त (वेदांत समाचार)। पामगढ़ जनपद पंचायत क्षेत्र के ग्राम पंचायत कोसला से एक बड़ा भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है। गांव में पशुओं के लिए चारा व्यवस्था, डस्टीकरण, हैंडपंप मरम्मत और अन्य कई विकास कार्यों के नाम पर लाखों रुपए की राशि आहरित कर ली गई, लेकिन जमीन पर कार्य होते नजर नहीं आए।
जब इस पूरे मामले में मीडिया ने सरपंच और सचिव से जवाब मांगा, तो उन्होंने फोन तक उठाना मुनासिब नहीं समझा। जांजगीर-चांपा जिले के कसडोल विकासखंड के ग्राम पंचायत कोसला में गांव में पशुओं के लिए चारा व्यवस्था, डस्टीकरण, हैंडपंप मरम्मत और कई विकास कार्यों के नाम पर पंचायत द्वारा लाखों रुपए खर्च दिखाए गए हैं। पंचायती दस्तावेजों के अनुसार सरपंच और सचिव ने मरम्मत कार्य और अन्य विकास योजनाओं की आड़ में बड़ी राशि निकाल ली, लेकिन मौके पर कोई ठोस कार्य नजर नहीं आता। गांव में अब भी कई गलियां खराब है गड्ढों पर पानी भरा हुआ जिससे कि रात के समय में ग्रामीणों को आवागमन करने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
गांव के मवेशी चारे के लिए तरसती नजर आ रहे हैं। जहां ग्रामीणों का आरोप है कि यह सब भ्रष्टाचार का सीधा उदाहरण है। जब मीडिया टीम ने सरपंच और सचिव से फोन पर बात करने की कोशिश की, तो उन्होंने कॉल रिसीव करना भी जरूरी नहीं समझा। इससे संदेह और भी गहराता जा रहा है। ग्राम पंचायत कोसला में सामने आए इस कथित घोटाले ने स्थानीय प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना होगा कि इस मामले में जांच होती है या नहीं।



