Vedant Samachar

आज साय कैबिनेट की बैठक, धर्मांतरण संशोधन बिल पर कैबिनेट ले सकती है फैसला स्वास्थ्य-शिक्षा और कर्मचारियों के मुद्दों पर होगी चर्चा

Vedant Samachar
2 Min Read

रायपुर ,31 दिसंबर (वेदांत समाचार)। छत्तीसगढ़ में साय कैबिनेट की बैठक आज 31 दिसंबर को होगी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में यह बैठक मंत्रालय महानदी भवन में सुबह 11 बजे से शुरू होगी। वहीं, कई विभागों से प्रस्ताव मंगाए गए हैं। साय कैबिनेट की बैठक में स्वास्थ्य, शिक्षा और कर्मचारियों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। इसके अलावा कमिश्नरी, धर्मांतरण संशोधन विधेयक और जमीन रजिस्ट्री से जुड़े मामलों पर भी कैबिनेट में आवश्यक निर्णय लिए जा सकते हैं।

मुख्य सचिव विकास शील ने सभी विभागीय प्रमुखों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने विभाग से जुड़े महत्वपूर्ण प्रस्ताव समय पर तैयार कर सचिवालय को उपलब्ध कराएं।

बताया जा रहा है कि यह बैठक कई मायनों में अहम रहने वाली है। क्योंकि साल के आखिरी दिन होने के कारण सरकार 2026 की शुरुआत से पहले कई लंबित मुद्दों पर फैसला ले सकती है।

विभागीय अधिकारियों के अनुसार, बैठक में नई योजनाओं की रूपरेखा, लंबित विकास कार्यों की समीक्षा, प्रशासनिक सुधार, कर्मचारियों से जुड़े प्रस्ताव और आगामी वित्तीय वर्ष की तैयारियों को लेकर चर्चा की जा सकती है।

रोजगार और विकास से जुड़े निर्णय संभव

इसके अलावा सामाजिक, स्वास्थ्य, शिक्षा और बुनियादी ढांचे से जुड़े मामलों पर भी कैबिनेट का रुख साफ हो सकता है। रोजगार, उद्योग, ग्रामीण विकास और नगरीय निकायों से जुड़े मामलों पर सरकार ठोस कदम उठा सकती है।

Share This Article