बालोद,03अगस्त (वेदांत समाचार)। जिले में स्पेशल एजुकेटर के पदों पर भर्ती के लिए जिला परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा बालोद, छत्तीसगढ़ के द्वारा विज्ञापन जारी किया गया है। यह पद छत्तीसगढ़ सरकार के पीएमश्री स्कूलों में भरे जाएंगे। जारी विज्ञापन के अनुसार बालोद जिले में कुल सात स्पेशल एजुकेटर के पदों पर भर्ती की जाएगी।
जिनमें तीन पद अनारक्षित, दो पद अनुसूचित जनजाति के लिए, एक पद अनुसूचित जाति के लिए और एक पद ओबीसी के लिए आरक्षित किया गया है। इस विज्ञापन के तहत आवेदन पत्र प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 8 अगस्त 2025 को शाम 5:00 बजे तक निर्धारित किया गया है।
आपको बता दें की स्पेशल एजुकेटर की यह भर्ती प्राइमरी, मिडिल और सेकेंडरी स्कूलों में की जाएगी। इन पदों के लिए एकमुश्त राशि ₹20000 प्रतिमाह मानदेय निश्चित किया गया है। योग्यता, नियम और अन्य शर्तें आप नीचे पीडीएफ में देख सकते हैं।



