Vedant Samachar

ब्राइडल कॉम्पिटिशन 2026: दीपका की राखी सिंह बनीं छत्तीसगढ़ टॉपर, ममता स्टूडियो रायपुर प्रतियोगिता में पहला स्थान

Vedant samachar
1 Min Read
Oplus_16908288


रायपुर,09 जनवरी (वेदांत समाचार)। छत्तीसगढ़ में ममता स्टूडियो रायपुर द्वारा आयोजित ब्राइडल कॉम्पिटिशन 2026 में दीपका नगर की राखी सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया है। इस प्रतियोगिता में प्रदेशभर से सैकड़ों प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।


प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागियों की सुंदरता, रैम्प वॉक, आत्मविश्वास, व्यक्तित्व और संवाद कौशल का गहन मूल्यांकन किया गया। सभी मापदंडों पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राखी सिंह ने निर्णायकों को प्रभावित किया और छत्तीसगढ़ ब्राइडल कॉम्पिटिशन की टॉपर बनीं।


जीत के बाद राखी सिंह को ट्रॉफी, प्रमाण पत्र और आकर्षक उपहार देकर सम्मानित किया गया। जैसे ही उनकी जीत की खबर दीपका नगर और कोरबा जिले में पहुंची, नगर में खुशी का माहौल बन गया।
राखी सिंह ने अपनी सफलता का श्रेय अपने परिवार, मित्रों और ममता स्टूडियो रायपुर के मार्गदर्शन को देते हुए कहा कि यह उपलब्धि पूरे दीपका नगर की बेटियों के लिए प्रेरणा है।

Share This Article