Vedant Samachar

Breaking news : तालाब में डूबने से दो चचेरे भाइयों की मौत, नहाते वक्त हुआ हादसा…

Vedant Samachar
1 Min Read

महासमुंद,25जून(वेदांत समाचार)। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले से एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। जहां तालाब में डूबने से दो मासूम चचेरे भाइयों की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। वहीं परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। घटना खल्लारी थाना क्षेत्र के सोरम सिंघी गांव की है। मिली जानकारी के अनुसार, मृतकों की पहचान 7 वर्षीय दुष्यंत निषाद और 8 वर्षीय द्रोण निषाद के रूप में हुई है। दोनों बच्चे स्कूल से लौटने के बाद अपने दोस्तों के साथ गांव के तालाब में नहाने गए थे।

ग्रामीणों के अनुसार, नहाते वक्त दोनों बच्चे गहराई में चले गए और डूबने लगे। साथ मौजूद बच्चों ने मदद के लिए शोर मचाया, लेकिन जब तक गांव वाले तालाब तक पहुंचे, तब तक दोनों की सांसें थम चुकी थीं। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया।

Share This Article