Vedant Samachar

Breaking news : नाबालिक बालिका को शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार

Vedant Samachar
2 Min Read
नाबालिक बालिका को शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण करने वाला फरार आरोपी को पकड़ने में थाना शिवरीनारायण पुलिस को सफलता मिली

जांजगीर-चाम्पा, 24 जून(वेदांत समाचार) । नाबालिक बालिका को शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण करने वाला फरार आरोपी को पकड़ने में थाना शिवरीनारायण पुलिस को सफलता मिली है। आरोपी लालाराम यादव उम्र 27 साल निवासी करमंदी थाना शिवरीनारायण जिला जांजगीर चांपा है। आरोपी के विरूद्ध धारा 137(2),64(2) ड, 87 बीएनएस एवं 4,6 पास्को एक्ट के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। मामले का विवरण इस प्रकार है कि नाबालिक बालिका को आरोपी के द्वारा बहला फुसलाकर भगा ले गया था,

जिसकी रिपोर्ट पर दिनांक 05.03.2025 को थाना शिवरीनारायण में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। नाबालिक बालिका पर घटित अपराध को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में आरोपी की लगातार पातासाजी की जा रही थी। इसी क्रम में अतिरिक पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के कुशल मार्गदर्शन में मुखबिर सूचना पर अपहृता को आरोपी लालाराम यादव के कब्जे से बरामद किया जाकर आरोपी को हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ करने पर नाबालिक बालिका को बहला फुसलाकर कर भगा ले जाना एवं शादी का झांसा देकर जबदस्ती दैहिक शोषण करना जुर्म स्वीकार किये जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक भास्कर शर्मा थाना प्रभारी शिवरीनारायण, सउनि प्रमोद महार, कपिल राम साहू, महिला आरक्षक सरोजनी कटकवार थाना शिवरीनारायण का सराहनीय योगदान रहा।

Share This Article