नई दिल्ली,24मई 2025 : कुरुक्षेत्र में एक सेल्समैन को थार चालक ने जान से मारने की धमकी देते हुए चलती गाड़ी से धक्का देकर नीचे फेंक दिया। साथ ही सेल्समैन को आधा किलोमीटर तक थार से घसीटते रहे फिर सेल्समैन को गाड़ी से गिरा कर फरार हो गए। आरोपियों ने पेट्रोल पंप से साढ़े तीन हजार का तेल भरवाया और जब पैसे देने की बारी आई तो भाग खड़े हुए।
मामला जिले के गांव रतनगढ़ का है। जहां NH–44 पर गांव के पास ही में स्थित पेट्रोल पंप पर देर शाम एक काले रंग की थार आई। जिसमें 2 युवक सवार थे। इस दौरान ड्यूटी पर सुखविंदर सिंह तैनात था। आरोपियों ने सेल्समैन से टंकी फुल करने को कहा। जिस पर सुखविंदर ने टंकी फुल करके डीजल भर दिया।
टंकी में कुल 3610 रुपए का तेल डालने के बाद सुखविंदर ने पैसे देने को कहा तो आरोपियों ने ऑनलाइन पेमेंट होने का दिखावा किया। जिसके बाद जांच की गई तो पैसे नहीं आए थे। जिसके बाद उखविंदर ने दुबारा पैसे मांगे।
पैसे मांगने पर आरोपी सुखविंदर को डराने–धमकाने लगे। उसे गाड़ी से कुचलने और गोली मारने की धमकी दी। डर कर सुखविंदर थार की खिड़की से लटक गया। आरोपियों ने गाड़ी रोकने की जगह रफ्तार बढ़ा दी। और काफी दूर तक उसे घसीटते हुए ले गए।
करीब आधे किलोमीटर के बाद आरोपियों ने सुखविंदर से कहा कि गाड़ी छोड़ दे नहीं तो गोली मार देंगे। जिसके बाद आरोपियों ने उसे चलती गाड़ी से धक्का दे दिया। जिसके बाद जैसे–तैसे पीड़ित वापस पेट्रोल पंप पर पहुंचा और घटना की पूरी जानकारी पुलिस को दी। मामले की शिकायत मिलने पर पुलिस टीम ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की तलाश जारी है। हादसे में सुखविंदर को काफी चोटें भी आई है।