Vedant Samachar

Breaking News : तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पुल से टकराई,कार में जिंदा जलने से चार लोगों की दर्दनाक मौत…

Vedant Samachar
1 Min Read

कांकेर,19जुलाई(वेदांत समाचार)। जिले से भीषण हादसे की खबर सामने आ रही है। यहां देर रात नेशनल हाईवे 30 में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पुल से टकराई, टक्कर के बाद कार जलकर खाक हो गई, जिसमें सवार 4 लोगों की जिंदा जलने से दर्दनाक मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि कार का दरवाजा नहीं खुल रहा था, जिससे वे बाहर नहीं आ सके।

जानकारी के अनुसार सभी लोग कार में सवार होकर मुरवेंड से कांकेर जा रहे थे, तभी कुलगांव के पास यह हादसा हुआ है, कार में 6 लोग सवार थे, जिसमें से चार लोगों की जलने से मौत हो गई, वहीं दो घायलों को कांकेर जिला अस्पताल लाया गया है। कांकेर यातयात पुलिस व फायर ब्रिगेड और फोरेंसिक की टीम मौके पर मौजूद रही, कार के अंदर चारो युवकों के शव बाहर निकाल लिए गए है। शव बुरी तरह जल चुके है।

Share This Article