Vedant Samachar

BREAKING NEWS : बिना सूचना अनुपस्थित कर्मचारी अपनी उपस्थिति करें सुनिश्चित…

Vedant Samachar
1 Min Read

जांजगीर-चांपा 14 जनवरी 2026। कार्यालय कार्यपालन अभियंता, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी खण्ड जिला जांजगीर-चांपा से प्राप्त जानकारी अनुसार श्रीमती सुनिता यादव पति स्व. श्री रामकुमार यादव, चौकीदार लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग गत 01 जनवरी 2025 से बिना सूचना अद्यतन अनुपस्थित हैं।

कार्यपालन अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी जांजगीर-चांपा ने बताया कि संबंधित कर्मचारी को पत्र के माध्यम से कई बार पत्राचार तथा मौखिक सूचना दिया गया परंतु आज दिनांक तक उपस्थित नही हुए है। कार्यपालन अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी जांजगीर-चांपा ने उन्हें कार्य पर अपनी उपस्थिति संबंधित कार्यालय में सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

Share This Article