Vedant Samachar

गोल्ड की तेजी पर लगा ब्रेक, खरीदारों के लिए आया सुनहरा मौका! इतनी कीमत पर मिल रहा एक तोला सोना, चेक करें नए रेट

Vedant Samachar
5 Min Read

नई दिल्ली,16 जनवरी : देश में सोने की कीमतों की रफ्तार पर फिलहाल ब्रेक लग गया है। 16 जनवरी की सुबह सोने के दामों में हल्की गिरावट देखने को मिली। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव फिसलकर 1,43,760 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। इसी तरह मुंबई में 24 कैरेट गोल्ड 1,43,610 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी कमजोरी दिखी और सोने का हाजिर भाव गिरकर 4,614.45 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया।

दिल्ली में सोने का ताजा भाव

वजनआज का भावकल का भावबदलाव
1 ग्राम₹14,376₹14,377-₹1
8 ग्राम₹1,15,008₹1,15,016-₹8
10 ग्राम₹1,43,760₹1,43,770-₹10
100 ग्राम₹14,37,600₹14,37,700-₹100

दिल्ली में आज सोने की कीमतों में मामूली गिरावट दर्ज की गई है। 24 कैरेट सोना 10 रुपये सस्ता होकर 1,43,760 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। वहीं 22 कैरेट गोल्ड का भाव भी 10 रुपये घटकर 1,31,790 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। इसके अलावा 18 कैरेट सोने की कीमत में भी 10 रुपये की गिरावट आई है और यह 1,07,860 रुपये प्रति तोला पर पहुंच गया है।

मुंबई, कोलकाता और चेन्नई का हाल
मुंबई और कोलकाता में 22 कैरेट सोना 1,31,640 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है, जबकि 24 कैरेट गोल्ड का भाव 1,43,610 रुपये प्रति 10 ग्राम है। हालांकि चेन्नई में तस्वीर थोड़ी अलग नजर आई। यहां 22 कैरेट सोने की कीमत 10 रुपये बढ़कर 1,32,910 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई, जबकि 24 कैरेट सोना भी 10 रुपये की तेजी के साथ 1,44,990 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

पुणे और बेंगलुरु में सोने की कीमत (Gold Price Today)
पुणे और बेंगलुरु में आज सोने के दाम स्थिर रहे। इन दोनों शहरों में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,43,610 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई। वहीं 22 कैरेट गोल्ड का भाव 1,31,640 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बना हुआ है। इन शहरों में फिलहाल कीमतों में कोई बड़ा उतार-चढ़ाव नहीं देखा गया है।

अन्य बड़े शहरों के गोल्ड रेट
देश के अन्य प्रमुख शहरों जैसे जयपुर, लखनऊ, चंडीगढ़ और दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव 1,43,760 रुपये प्रति 10 ग्राम है। अहमदाबाद और भोपाल में यह 1,43,660 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। 22 कैरेट सोना ज्यादातर शहरों में 1,31,640 से 1,31,790 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच कारोबार कर रहा है।

शहर18 कैरेट सोना (₹)22 कैरेट सोना (₹)24 कैरेट सोना (₹)
दिल्ली1,07,8601,31,7901,43,760
मुंबई1,07,7101,31,6401,43,610
अहमदाबाद1,07,7601,31,6901,43,660
चेन्नई1,10,9101,32,9101,44,990
कोलकाता1,07,7101,31,6401,43,610
हैदराबाद1,07,7101,31,6401,43,610
जयपुर1,07,8601,31,7901,43,760
भोपाल1,07,7601,31,6901,43,660
लखनऊ1,07,8601,31,7901,43,760
चंडीगढ़1,07,8601,31,7901,43,760

पिछले 10 दिनों में दिल्ली में सोने के दाम (1 ग्राम)

दिनांक24 कैरेट (₹/ग्राम)22 कैरेट (₹/ग्राम)
16 जनवरी 2026₹14,376 (-1)₹13,179 (-1)
15 जनवरी 2026₹14,377 (-38)₹13,180 (-35)
14 जनवरी 2026₹14,415 (+147)₹13,215 (+135)
13 जनवरी 2026₹14,268 (+38)₹13,080 (+35)
12 जनवरी 2026₹14,230 (+169)₹13,045 (+155)
11 जनवरी 2026₹14,061 (0)₹12,890 (0)
10 जनवरी 2026₹14,061 (+115)₹12,890 (+105)
09 जनवरी 2026₹13,946 (+131)₹12,785 (+120)
08 जनवरी 2026₹13,815 (-27)₹12,665 (-25)
07 जनवरी 2026₹13,842 (-55)₹12,690 (-50)

अंतरराष्ट्रीय संकेत और निवेशकों की नजर
अमेरिका में महंगाई के कमजोर आंकड़ों ने फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद को मजबूत किया है। इसके अलावा भू-राजनीतिक तनाव, मजबूत औद्योगिक मांग और घटती इनवेंट्री भी सोने के समर्थन में मानी जा रही है। अगर ब्याज दरों में कटौती होती है, तो सोने और चांदी जैसे सुरक्षित निवेश विकल्पों में मांग बढ़ सकती है।

चांदी में तेजी बरकरार
सोने के उलट चांदी की कीमतों में तेजी जारी है। 16 जनवरी की सुबह चांदी 100 रुपये महंगी होकर 2,95,100 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी का हाजिर भाव घटकर 91.20 डॉलर प्रति औंस हो गया है। इससे पहले चांदी 93.52 डॉलर प्रति औंस के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच चुकी है। घरेलू बाजार में साल 2026 में अब तक चांदी की कीमत करीब 21 प्रतिशत बढ़ चुकी है।

Share This Article