Vedant Samachar

कोरबा में भीषण सड़क हादसा: दो ट्रकों की टक्कर में दोनों चालक गंभीर रूप से घायल

Vedant samachar
1 Min Read
Oplus_16908288

कोरबा, 19 अगस्त 2025: कोरबा जिले के कुसमुंडा मार्ग पर स्थित सर्वमंगला पुल के पास एक भीषण सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में दो ट्रकों की आमने-सामने की टक्कर हुई, जिसमें दोनों ट्रकों के चालक गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस के अनुसार, यह हादसा सोमवार की रात तकरीबन 11 बजे हुआ। एक ट्रेलर (सीजी 10 बीओ 0487) राताखार की ओर से आ रही थी, जबकि दूसरी हाइवा ट्रक (सीजी 11 बीई 6201) कुसमुंडा की ओर से कोरबा जा रही थी। दोनों ट्रक सर्वमंगला पुल के पास आमने-सामने की टक्कर हो गए।

इस हादसे में दोनों ट्रकों के चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। सर्वमंगला पुलिस ने दोनों चालकों को अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। हादसे की वजह ओवर स्पीड बताई जा रही है। इस हादसे में ट्रक के केबिन के परखच्चे उड़ गए।

पुलिस ने बताया कि हादसे के बाद दोनों ट्रकों को जब्त कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। इस हादसे के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है। लोगों ने ओवर स्पीड पर नियंत्रण की मांग की है।

Share This Article