जगदलपुर,14जुलाई(वेदांत समाचार) | नगरनार पुलिस ने 11 किलो गांजा के साथ पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अफसरों ने बताया कि धनपुंजी फारेस्ट नाका के पास से विजय सिंह ठाकुर उम्र 34 वर्ष जबलपुर और संजना विजय सिंह ठाकुर उम्र 19 वर्ष जबलपुर के पास से तीन पैकेटों में रखा 11 किलो गांजा बरामद किया गया है। दोनों को जेल भेजा गया।



