Vedant Samachar

पल्स पोलियो अभियान के तहत बूथ कैंप का सफल आयोजन, 118 बच्चों को पिलाई गई दवा

Vedant Samachar
2 Min Read

कोरबा,22 दिसंबर (वेदांत समाचार)। स्वास्थ्य विभाग के तत्वावधान में रविवार को पल्स पोलियो अभियान के अंतर्गत पोलियो बूथ कैंप का सफल आयोजन किया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर उन्हें इस गंभीर बीमारी से सुरक्षित करना रहा।

अभियान के तहत बूथ क्रमांक 137 में सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक लगातार बच्चों को पोलियो ड्रॉप्स पिलाई गई। इस दौरान कुल 112 बच्चों को पोलियो की खुराक दी गई, वहीं सोमवार को बचे हुए 6 बच्चों को भी सफलतापूर्वक पोलियो ड्रॉप्स पिलाई गई, जिससे कुल 118 बच्चों का टीकाकरण पूरा हुआ।

इस अभियान को सफल बनाने में मितानिन कार्यकर्ता संगीता पटेल, कमला पटेल एवं संस्कारम टीम के कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका रही। टीम ने घर-घर जाकर अभिभावकों को पल्स पोलियो अभियान की जानकारी दी तथा बूथ पर आने वाले लोगों को पोलियो ड्रॉप्स के महत्व के बारे में जागरूक किया।

अभियान के दौरान संरक्षक चित्रलेखा चंदेल, अध्यक्ष आकांक्षा चंदेल, अध्यक्ष चित्रलेखा, सचिन, नेहा, कोषाध्यक्ष प्रियंका, स्वाति, दीपिका, प्रियंका जायसवाल, अनुपमा सहित अन्य सदस्यगण उपस्थित रहे। सभी ने स्वास्थ्य विभाग के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करते हुए बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने में सहयोग किया।

संस्थाओं एवं स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त प्रयास से यह पल्स पोलियो अभियान सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Share This Article