Vedant Samachar

IIFA 2025 के लिए जयपुर पहुंचें बॉलीवुड सेलेब्स, मुंबई एयरपोर्ट पर हुए स्पॉट

Lalima Shukla
1 Min Read

IIFA Awards 2025: इस बार भारत में 25वां आईफा अवॉर्डस आयोजित होने जा रहा है। 8 और 9 मार्च को राजस्थान की पिंक सिटी जयपुर में आईफा का आगाज हो रहा है। अवॉर्ड सेरेमनी में शामिल होने के लिए बी-टाउन स्टार्स जयपुर शहर पहुंच रहे हैं। शनिवार को रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अपनी बेटी राहा कपूर के साथ आईफा के लिए रवाना हुए। तो वहीं करीना कपूर अपने दोनों बेटों के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं।

करीना कपूर भी अपने दोनों बेटों जेह और तैमूर के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर देखी गईं। एक्ट्रेस का लुक एकदम यूनिक देखने को मिला। करीना कपूर ने न्यूजपेपर थीम का को-ऑर्ड सेट पहना था जिसमें वह बेहद गॉर्जियस लगीं। उन्होंने एयरपोर्ट के अंदर जाने से पहले पैपराजी को पोज भी दिए।

कार्तिक आर्यन शनिवार को एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए। उन्होंने ब्लैक कलर की हुडी और डेनिम लुक स्टाइल किया था। इस दौरान उनके साथ फिल्ममेर करण जौहर भी साथ नजर आए। दोनों आईफा को होस्ट करते नजर आएंगे।

अभिनेत्री कृति सेनन भी आईफा नाइट के लिए जयपुर पहुंच चुकी हैं।

Share This Article