Vedant Samachar

कोरबा में भाजपा की सख्त कार्रवाई: चार नेताओं को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित

Vedant samachar
1 Min Read

कोरबा,12 मार्च 2025। कोरबा जनपद पंचायत में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव में पार्टी विरोध करने वाले चार भाजपा नेताओं को पार्टी ने 6 साल के लिए निलम्बित कर निष्कासित कर दिया है। निष्कासित किए गए नेताओं में अरविंद भगत, कृष्णा राजपूत, चंद्रकांता राजपूत और मोनिका भगत शामिल हैं।

इन नेताओं ने कोरबा जनपद पंचायत के चुनाव में पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के विरुद्ध चुनाव लड़ा था, जिसे पार्टी अनुशासनहीनता के रूप में देखती है। प्रदेश भाजपा कार्यालय से जारी आदेश में साफ तौर पर कहा गया है कि अनुशासन भंग करने वालों को भाजपा में कोई स्थान नहीं मिलेगा।

भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंह देव के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री जगदीश राम रोहरा ने यह आदेश जारी किया। यह फैसला भाजपा में अनुशासन कायम रखने के लिए लिया गया है।

Share This Article