Vedant Samachar

भाजपा कार्यकर्ता का आरोप: ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू ने अपने रिश्तेदार की जमीन के लिए मेरा मकान तोड़वा दिया

Vedant Samachar
1 Min Read

रायपुर,18जून 2025(वेदांत समाचार)। सेजबहार इलाके में एक भाजपा कार्यकर्ता का मकान तोड़ दिया गया है, जिसके लिए उन्होंने ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू पर आरोप लगाया है। भाजपा कार्यकर्ता संतोष डहरिया ने बताया कि उनका मकान उनके रिश्तेदार की जमीन पर बना था, लेकिन विधायक मोतीलाल साहू ने अपने रिश्तेदार की जमीन के लिए उनका मकान तोड़वा दिया।

संतोष डहरिया ने बताया कि वे भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता हैं और जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 1 से भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी रहे हैं। उन्होंने बताया कि विधायक मोतीलाल साहू ने अपने रिश्तेदार की जमीन के लिए उनका मकान तोड़वा दिया, जो कि पूरी तरह से गलत है ।

संतोष डहरिया ने मुख्यमंत्री, मंत्री और अन्य उच्च अधिकारियों को पत्र लिखकर विधायक मोतीलाल साहू की शिकायत की है। उन्होंने बताया कि वे इस मामले में न्याय पाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे ।

इस मामले में विधायक मोतीलाल साहू का कहना है कि उन्होंने किसी का मकान तोड़वाने का आदेश नहीं दिया है। उन्होंने बताया कि यह मामला कानूनी है और इसका समाधान कानूनी तरीके से ही होगा ।

Share This Article